कोतमा: टिकरी टोला में दरवाजा खोलते समय करंट की चपेट में आया युवक
Kotma, Anuppur | Sep 30, 2026 टिकरी टोला निवासी राजेंद्र पिटानिया पिता इंद्रपाल पिटानिया की बुधवार को दोपहर करीब 3बजे विद्युत करंट लगने से मृत्यु हो गई। बताया गया कि घर के एक कमरे से दूसरे कमरे में रोशनी के लिए विद्युत तार दरवाजे के रास्ते से ले जाया गया था। दरवाजा बंद होने के दौरान तार क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लोहे के दरवाजे में विद्युत प्रवाह होने की स्थिति बन गई।