रावतभाटा: चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा थाना क्षेत्र में दीपुरा घाटी हादसे के बाद हाईवे पर बवाल, 50 लाख मुआवजे की मांग को लेकर लगाया जाम
विजय सिंह ने रविवार शाम 7बजे बताया कि रावतभाटा थाना क्षेत्र के दीपुरा घाटी में भीषण सड़क हादसे के बाद माहौल गर्मा गया। 2 बच्चों और पिता की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 9A पर रावतभाटा गांधी सागर मार्ग जाम कर दिया। 50 लाख रुपये मुआवजा और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग उठी। जाम में बसों और गाड़ियों की कतार लग गई, परमाणु बिजली घर की