मधुबन: मधुबन पुलिस ने देसी बंदूक के साथ मोतिहारी के एक युवक को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मधुबन पुलिस ने बुधवार को हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि गिरफ्तार युवक मोतिहारी के रघुनाथपुर ग्राम का भरत सिंह का पुत्र छोटू सिंह है। उसके पास से एक देशी बंदूक बरामद किया गया है। गिरफ्तार से पुलिस थाने में पूछताछ कर रही है।