निचार: किन्नौर में फंसे कोलकाता के पर्वतारोही दल को सुरक्षित बचाया गया
Nichar, Kinnaur | Sep 28, 2026 किन्नौर की लेओ पारगिल चोटी पर खराब मौसम के चलते फंसे कोलकाता के 12 सदस्यीय पर्वतारोही दल को पुलिस, आईटीबीपी और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित नाको पहुंचाया गया। सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं और अभियान स्थगित कर दिया गया है।