गोह: प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष भवन में बीडीसी बैठक में खाद संकट, जलजमाव और विद्यालयों की चारदीवारी का मुद्दा उठाया गया
गोह प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति (बीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय विधायक अमरेन्द्र कुशवाहा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, बाल विकास, मनरेगा, पीएचईडी , कृषि,15 वीं एवं 16 वीं वित आयोग की योजनाओं की समीक्षा और 5