गोह: प्रखंड मुख्यालय के टाउन हॉल में आयोजित आमसभा में परिवारों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया
Goh, Aurangabad | Sep 18, 2026 आजाद जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, गोह की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के टाउन हॉल में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं ‘बढ़ते कदम प्रार्थना’ के सामूहिक गायन से किया गया। आमसभा में समिति की अध्यक्ष रीना देवी, निदेशक मंडल की सदस्याएं, जीविका दीदियां, संकुल संघ के कर्मी एवं जीविका