बिछिया: अंजनिया में 15 दिन से टूटी मटियारी बांध की कनेक्टिविटी नहर, खेतों में पहुंच रहा पानी
बिछिया विकासखंड के ग्राम अंजनिया में नव निर्मित अस्पताल भवन के पीछे मटियारी बांध से जुड़ी कनेक्टिविटी नहर 15 दिनों से क्षतिग्रस्त है। नहर से पानी लगातार आसपास के खेतों की ओर पहुंच रहा है, जिससे किसानों को फसलों के नुकसान की चिंता बनी हुई है। आज गुरुवार 13 अगस्त को देर शाम करीब 7 बजे किसान वीरेंद्र पटेल ने बताया कि नहर टूटे हुए करीब 15 दिन हो चुके हैं l