शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में गूंजे 'हर हर महादेव' के जयकारे, शिव महापुराण कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा
सावन के पवित्र माह में शाहजहांपुर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। अवसर था खिरनीबाग रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा का, जिसके शुभारंभ से पूर्व एक अत्यंत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत टाउन हॉल स्थित प्राचीन बाबा विश्वनाथ मंदिर से हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पीतांबर वस्त्रधारी महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धार