अरवल: अरवल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकला कैंडल मार्च
Arwal, Arwal | Aug 14, 2026 अरवल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। मार्च प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय, अरवल से शुरू होकर स्वतंत्रता सेनानी पार्क तक पहुंचा। इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।