महावन: महावन पुलिस ने 165 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ किया बरामद, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
मथुरा। थाना महावन पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए 165 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (एल्प्राजोलम पाउडर) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की रविवार की मध्य रात्रि रात करीब 1:04 बजे पार्क के सामने ठकुरानी घाट की तरफ यमुना किनारे से आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भी दिया है