15 अगस्त 2026 को समस्त स्कूलों एवं ग्राम पंचायतों में "उल्लास चौपाल" का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जो नवसाक्षर एवं असाक्षर हैं, उनको साक्षरता की ओर अग्रसर करने का प्रयास किया जायेगा। इसमें हमारे जिले के समस्त सम्माननीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों से अपील है कि वो इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को साक्षर बनाने की ओर अग्रसर करने का प्रयास करें। हमारा जिला पढ़ेगा, साक्षर बनेगा, तभी देश के विकास में सहभागिता होगी। इसके लिए आप सब से विनम्र आग्रह है कि आप इसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करायें।
धन्यवाद।
— सुश्री संतन देवी जांगड़े
कलेक्टर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी)
#chhattisgarh #mcbdistrict