राजपुर: पिपराढ़ बधार से ट्रांसफार्मर चोरी, धान की सिंचाई ठप; किसानों में हड़कंप, डॉग स्क्वॉड से जांच शुरू
Rajpur, Buxar | Oct 1, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के पिपराढ़ नहर से पश्चिम बधार में अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर को चुरा लिया। घटना का पता सुबह चला, जब किसान खेतों की ओर गए तो पोल से ट्रांसफार्मर गायब था। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। किसानों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया।