मड़ावरा: मड़ावरा में चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न, चार माह तक बहेगी धर्म की बयार
मड़ावरा में धर्मनगरी मड़ावरा में मुनि नीरज सागर एवं निर्मद सागर जी महाराज के सानिध्य में शनिवार को महावीर विद्याविहार परिसर में चातुर्मास वर्षायोग मंगल कलश स्थापना समारोह भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बोलियों के माध्यम से कलश स्थापना का सौभाग्य प्राप्त करने वाले परिवारों का चयन किया गया।