Public App Logo
निघासन में बाढ़ के पानी में फंसी SDM की सरकारी गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी! लखीमपुर खीरी में नदियों के उफान के बीच बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। निघासन तहसील के बाढ़ प्रभावित पुरैना क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे SDM यदुवीर सिंह की सरकारी गाड़ी बाढ़ के पानी में अचानक गहरे गड्ढे में फंस गई। गाड़ी फंसते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और SDM बाल-बाल बच गए। अगर गाड़ी गहरे गड्ढे में पलट जाती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। देखिए मौके का पूरा वीडियो… बाढ़ के पानी में कैसे फंसी SDM की सरकारी गाड़ी। #LakhimpurKheri #Nighasan #FloodNews #UPNews #ViralVideo - Lakhimpur News