Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
readnewsindia
30
इस्लाम — रहमत, अमन और इंसानियत का पैग़ाम” #Islam, #Allah, #Muhammad, #ProphetMuhammad, #Quran, #Hadith, #Peace, #Rahmat, #Humanity, #Aman, #Insaf, #IslamicTeachings, #Ummah, #Deen,
6.5k views |
Sambhal, Sambhal
| Nov 25, 2025
#islam
#allah
#muhammad
#prophetmuhammad
#quran
#hadith
#peace
#rahmat
#humanity
#aman
#insaf
#islamicteachings
#ummah
#deen
#religion
MORE NEWS
सम्भल में असमोली मिठाइयां खाने बाले हो जाएं होशियार,बड़े पैमाने पर स्वीट्स की दुकानों पर की छापेमारी मिली खामिया वीडियो को शेयर करने की अपील यूपी के जनपद सम्भल में थाना असमोली क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस और त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने असमोली व अन्य क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की है जिसमे गुड्डू मिष्ठान भंडार,रामवीर सिंह प्रतिष्ठान असमोली से भी लड्डू के नमूने असमोली स्थित मिष्ठान भंडार से बूंदी लड्डू के नमूने सहित जयन्ती प्रसाद मिष्ठान भंडार से गंदगी, मिलने पर 35 किलोग्राम बूंदी के लड्डू नष्ट कराए गए हैं और तीनो मिस्ठान से जांच के लिए लड्डू के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं अस्वच्छ भंडारण मिलने पर 35 किलोग्राम बूंदी के लड्डू नष्ट किए गए हैं।गुणवत्ता की जांच के लिए बूंदी के लड्डू के नमूने सील करके प्रयोगशाला भेजे गए है लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Sambhal, Sambhal | Aug 16, 2026
सम्भल में स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस वीडियो को शेयर करने की अपील जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कलक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण, शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित, विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी बच्चों को किया पुरस्कृत यूपी के सम्भल जनपद में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पूर्व उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों द्वारा राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों प्रवेन्द्र देव शर्मा एवं मोहित शर्मा को पुष्प, अंगवस्त्र एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर अमर शहीदों को नमन किया तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।जिला प्रशासन एवं उम्मीद संस्था के सहयोग से जनपद में संचालित ‘भीख से सीख’ कार्यक्रम से जुड़े बच्चों द्वारा तैयार किए गए बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में देशभक्ति का भाव और अधिक प्रबल किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुतियां दी गईं। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले 16 बच्चों को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं में सुधार करते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए और देश को सर्वोच्च बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने ‘हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं’ तथा ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’ गीत भी प्रस्तुत किया।अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य करना ही सच्ची आजादी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब विकास की मुख्यधारा का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के 80 वर्ष बाद हमें आत्ममंथन करना चाहिए कि इन वर्षों में देश ने क्या पाया और क्या परिवर्तन आया। उन्होंने नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास एवं उस समय की परिस्थितियों से परिचित कराने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जेनरेशन मिलेनियल, जेनरेशन-जी और जेनरेशन-अल्फा का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी के बाद सबसे बड़ा परिवर्तन यह हुआ कि देश की जनता द्वारा चुनी गई सरकारें देश के लिए नीतियां निर्धारित करती हैं। उन्होंने कहा कि हम समाज और देश के लिए क्या कर सकते हैं, यही आजादी के वास्तविक मायने हैं और यही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने सर्वप्रथम देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने विभाजन विभीषिका का उल्लेख करते हुए कहा कि आज की नई पीढ़ी को यह बताने की आवश्यकता है कि देश को आजादी किस संघर्ष और बलिदान के बाद मिली। अमर शहीदों ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपना सर्वस्व देश के लिए समर्पित किया, जिसके परिणामस्वरूप भारत स्वतंत्र हुआ। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति को अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों को समझते हुए अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का उपयोग देशहित में करना चाहिए। युवाओं को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमें देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीरों के बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपनी समस्या लेकर हमारे पास आता है तो यह हमारे लिए एक चुनौती के साथ-साथ एक अवसर भी होता है। चुनौती इसलिए कि संबंधित व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए कई स्तरों पर जाना पड़ा होगा और संभव है कि उसकी समस्या का समाधान न हुआ हो। वहीं यह हमारे लिए अवसर है कि हम उसकी समस्या को सुनें, समझें और उसके समाधान में प्रत्यक्ष भूमिका निभाएं।उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में आने का अवसर बहुत कम लोगों को मिलता है। हमें सरकारी सेवा की सार्थकता को समझना चाहिए और यह प्रयास करना चाहिए कि अपने कार्यों के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक एवं सार्थक परिवर्तन ला सकें। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे जिस भी पटल अथवा दायित्व पर कार्यरत हों, वहां बेहतर कार्य करने का प्रयास करें। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में उससे अपेक्षित कार्य को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कर दे, तो देश सही मायनों में स्वतंत्रता के उस लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेगा, जिसका सपना हमारे महापुरुषों ने देखा था।कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईसीडीएस विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मिट्टी से बनाई गई सुंदर कलाकृतियों एवं अन्य कला-कृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिलाधिकारी, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों एवं उपस्थित अधिकारियों ने कलाकृतियों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर अभिमन्यु कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन तथा विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बाइट जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल सम्भल
Sambhal, Sambhal | Aug 16, 2026
सम्भल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यातायात हेड कांस्टेबल त्रिवेंद्र कुमार द्वारा एक व्यक्ति के कीमती सामान से भरे बैग को ढूंढ कर अपनी सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए उसको वापस करा कर मानवता की एक मिसाल को बेमिसाल बना दिया है वीडियो को शेयर करने की अपील यूपी के जनपद सम्भल में स्वतंत्रता दिवस पर यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता,ई-रिक्शा में छूटा बैग सुरक्षित लौटाया जब हम अपनी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे और तिरंगा झंडा अपने शहीदों की आन बान और शान में याद करते हुए फहरा रहे हैं तब इस समय करीब 7:30 बजे एक व्यक्ति जिसका नाम अजीम पुत्र रईस ग्राम हसनपुर थाना हसनपुर जनपद अमरोहा का रहने वाला बहुत हैरान परेशान और रोता बिलखता हुआ हमारे पास आया हम सभी कर्मचारी कांवड़ यात्रा डायवर्सन मार्ग संभल तिराहा बहजोई पर यातायात व्यवस्था मे सुचारू रूप से मशगूल थे तब मुझ यातायात हेड कांस्टेबल त्रिवेंद्र कुमार व यातायात कांस्टेबल जितेश व यातायात होमगार्ड बनवारीलाल जनपद संभल के पास आया और उसने बताया भैया मेरा बैग एक ई रिक्शा में छूट गया है जल्दबाजी में उतरते समय और ई रिक्शा चालक ई रिक्शा लेकर चला गया है इस दौरान आनंन-फानन में हमने पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक उतरी और क्षेत्राधिकारी यातायात स्तुति व,यातायात प्रभारी जग रोशन सिंह जनपद सम्भल के कुशल नेतृत्व और निर्देशन में सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए उस रिक्शा वाले को तलाश कर वापस लाएं और रिक्शा वाले ललतेश पुत्र निहाल सिंह ग्राम लहरावन थाना बहजोई जनपद संभल से बैग सब कुछ सुरक्षित दिखाकर चेक करवा कर उस व्यक्ति को वापस सुपुर्द किया गया,जिसके ऐवज में वहां पर उपस्थित पब्लिक के लोगों द्वारा सौहार्दपूर्ण स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यातायात पुलिस जनपद संभल की सराहना करते हुए काफी तारीफ की बधाई प्रकट की और यातायात पुलिस की स्वच्छ छवि को दर्शाया और अपनी खुशी जाहिर की जो लोगों में यातायात पुलिस की ओर से खुशी का माहौल पैदा करता है यातायात पुलिस जनपद संभल सदैव आपकी सेवा में तत्पर
Sambhal, Sambhal | Aug 16, 2026
सम्भल में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय सम्भल द्वारा कैम्प कार्यालय (आवास) पर किया गया ध्वजारोहण वीडियो को शेयर करने की अपील दूसरी ख़बर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सम्भल द्वारा पुलिस लाइन बहजोई में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ तीसरी ख़बर सम्भल में सभी देशवासियों को वह क्षेत्र वासियों क स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन संभल जिला अध्यक्ष जीशान खान सराय तरीन जनपद सम्भल यूपी के जनपद सम्भल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कैम्प कार्यालय (आवास) पर शपुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा ध्वजारोहण कर मातृभूमि की स्वतंत्रता और उसके गौरव की रक्षा के लिए बलिदान हुए वीरों को नमन करते हुए शहीदों को याद किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को देश की आजादी तथा अखण्डता की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई तथा सभी को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी। *दरअसल हम आपको बताते चले जनपद सम्भल में* स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सम्भल द्वारा पुलिस लाइन बहजोई में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ,स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा पुलिस लाईन बहजोई में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया । ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा देश के प्रति पूर्ण समर्पण एवं अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सदैव निष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।महोदय ने इस अवसर पर समस्त पुलिस कार्मिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रभक्तों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के फलस्वरूप प्राप्त स्वतंत्रता हम सभी के लिए अमूल्य धरोहर है। राष्ट्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सेवा में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है । प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है कि वह पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन के विश्वास को और मजबूत बनाए तथा अपने आचरण एवं कार्यशैली से पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचा उठाएं । इस अवसर पर महोदय द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य/श्रेष्ठ योगदान देने वाले निम्नलिखित पुलिस कर्मियों 1.उ0नि0 राजाराम, रिट सैल को प्रसंशा चिन्ह (रजत) डीजीपी उ0प्र0, तथा 2. आरक्षी नीरज कुमार (डायल 112 पीआरवी 1422), 3. हो0गा0चालक कल्लू सिंह(डायल 112 पीआरवी 1422), 4. हे0का0 मौ0 यूनुस (डायल 112 पीआरवी 5992), 5. हे0का0 विजेन्द्र सिंह (डायल 112 पीआरवी 5992), 6. आरक्षी कृष्णपाल (डायल 112 पीआरवी 5992), 7. आरक्षी चालक ललित कुमार(डायल 112 पीआरवी 5992), 8. हो0गा0 चालक मुरारी लाल(डायल 112 पीआरवी 5992), 9. हे0का0 रविन्द्र कुमार(डायल 112 पीआरवी 5992 ) को डीजी-112 का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस कार्मिकों के मध्य मिष्ठान का वितरण किया गया तथा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति उत्साह एवं प्रतिबद्धता का भाव देखने को मिला । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी महोदया बहजोई स्तुति सिंह, क्षेत्राधिकारी अजित सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। एवं सम्भल में थाना हयात नगर क्षेत्र के सराय तरीन में सभी देशवासियों को वह क्षेत्र वासियों क स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन संभल जिला अध्यक्ष जीशान खान ने कहा 15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि आजादी की अनगिनत कुर्बानियों को याद हे तिरंगा हमें वतन से मोहब्बत और अपने फर्ज की याद दिलाता है देश के वीर सपूतों को दिल से नमन कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उघमिता विकास केंद्र संभल डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज संभल जिला मैनेजर राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन संभल जेला अध्यक्ष जीशान खान गुडूवह समस् स्टाफ ने 1 5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी वह मिठाई बाटी जनपद सम्भल
Sambhal, Sambhal | Aug 16, 2026
सम्भल में गूढ़े बाबा मेले की नीलामी प्रक्रिया टलने से ठेकेदारों में रोष वीडियो को शेयर करने की अपील यूपी के जनपद सम्भल में असमोली क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध गूढ़े बाबा मेले की नीलामी प्रक्रिया समय पर पूरी न होने अथवा टल जाने से स्थानीय स्तर पर ठेकेदारों और संभावित बोलीदाताओं में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। नीलामी को लेकर पहले से तैयारी कर रहे ठेकेदारों का कहना है कि प्रशासनिक औपचारिकताएं समय से पूरी नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बताया जा रहा है कि गूढ़े बाबा का मेला क्षेत्र में लंबे समय से धार्मिक आस्था और स्थानीय गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में मेले से जुड़ी दुकानों, विभिन्न स्टॉलों और अन्य व्यवस्थाओं के लिए नीलामी प्रक्रिया का समय से पूरा होना महत्वपूर्ण माना जाता है। नीलामी प्रक्रिया समय पर पूरी न होने की खबर के बाद उन ठेकेदारों और बोलीदाताओं में नाराजगी देखने को मिली, जो प्रक्रिया में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। उनका आरोप है कि नीलामी को लेकर स्पष्ट जानकारी समय से नहीं मिलने के कारण उन्हें असमंजस का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से तैयारी करके पहुंचने वाले बोलीदाताओं के लिए स्थिति और भी परेशानी वाली बन गई है। ठेकेदारों का कहना है कि यदि नीलामी प्रक्रिया में किसी कारण से बदलाव किया जाना था तो इसकी सूचना पहले से स्पष्ट रूप से दी जानी चाहिए थी, ताकि अनावश्यक भागदौड़ और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। वहीं, स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण प्रक्रिया निर्धारित समय पर आगे नहीं बढ़ सकी। मामले को लेकर ठेकेदारों और बोलीदाताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि मेले की तैयारियों को देखते हुए प्रशासन को नीलामी प्रक्रिया के संबंध में जल्द स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और यदि नई तारीख निर्धारित की जाती है तो उसकी आधिकारिक जानकारी समय से उपलब्ध कराई जानी चाहिए।स्थानीय लोगों का भी कहना है कि गूढ़े बाबा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए मेले की तैयारियों में किसी प्रकार की देरी का असर व्यवस्थाओं पर पड़ सकता है। ऐसे में नीलामी प्रक्रिया को लेकर बनी असमंजस दूर करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।अब सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। ठेकेदारों और बोलीदाताओं को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही नीलामी प्रक्रिया की स्थिति स्पष्ट करते हुए नई तारीख अथवा आगे की कार्यवाही की जानकारी सार्वजनिक करेगा। फिलहाल नीलामी प्रक्रिया के टलने को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का बाजार गर्म है और ठेकेदारों में नाराजगी बनी हुई है। बाइट स्थानी ग्रामीण देखराज असमोली निवासी बाइट स्थानी ग्रामीण मंगल सिंह सैनी असमोली निवासी बाइट स्थानी ग्रामीण साबिर नुमाइश मालिक असमोली निवासी बाइट स्थानीय ग्रामीण पवन कुमार असमोली निवासी
Sambhal, Sambhal | Aug 15, 2026