भुसावर: भुसावर सीएचसी पर 2 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान शिविर, भारत विकास परिषद ने अधिकाधिक लोगों से रक्तदान की अपील की
भारत विकास परिषद भुसावर के तत्वावधान में आगामी 2 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भुसावर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।