डिंडौरी: शाहपुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर के लिए अधिकारियों का दल बस से रवाना हुआ
शाहपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित सीएम जन विश्वास अभियान शिविर के लिए शुक्रवार सुबह 10:00 बजे अपर कलेक्टर जेपी यादव के नेतृत्व में अधिकारियों का दल बस के माध्यम से रवाना हुआ।सीएम जन विश्वास अभियान शिविर में ग्रामीणों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दाया जायेगा ।