मौजमाबाद: मोखमपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए गिरोह के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया
जयपुर ग्रामीण की मोखमपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए बावरिया गिरोह के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व मे की गई।