अंबाह: मिट्टी के शिवलिंगों से सजा हरदैनिया पैलेस, गूंजा हर-हर महादेव
सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Ambah, Morena | Aug 10, 2026 अम्बाह में सावन के दूसरे सोमवार पर हरदैनिया पैलेस में श्रद्धालुओं ने असंख्य पार्थिव शिवलिंग बनाए। महा रुद्राभिषेक व सामूहिक हवन के बाद दिमनी स्थित क्वारी नदी में शिवलिंगों का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। आचार्य गिरजाशंकर शास्त्री ने बताया कि आयोजन दद्दाजी के ‘हर-हर महादेव, घर-घर महादेव’ संकल्प को आगे बढ़ाने की कड़ी है।