परसिया: गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा में हुआ शुक्रराना पाठ
सरदार कुलविंदर सिंह खरड वाले ने किया मधुर कीर्तन
सिंघ सभा गुरुद्वारे में सोमवार को शुक्रराना पाठ और गुरमत कीर्तन का आयोजन किया गया। सरदार रविंदर सिंह बिंदी नागी, शैंकी नागी, मनी नागी, अमन नागी परिवार ने कीर्तन का आयोजन किया। सरदार कुलविंदर सिंग खरड वाले ने संगत के साथ शानदार कीर्तन किया। सोशल मीडिया में सरकार कुलविंदर सिंग बेहद लोकप्रीय है। उनका कीर्तन सुनने संगत बडी संख्या में मौजूद थी।