राजकीय महाविद्यालय सलूणी के लिए गर्व की बात, दो पूर्व छात्र बने अध्यापक
सलूणी। राजकीय महाविद्यालय सलूणी के लिए यह गर्व का विषय है कि महाविद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर चुके दो छात्रों की इसी वर्ष अध्यापक पद पर नियुक्ति हुई है। दोनों पूर्व छात्रों की सफलता से महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
महाविद्यालय की पूर्व छात्रा पूजा राणा पुत्री श्री कुलदीप राणा, निवासी गुठान की नियुक्ति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोंथा में हुई है। वहीं अश्वनी कुमार पुत्र श्री बृज लाल, निवासी पुड़न की नियुक्ति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किहार में हुई है।
दोनों छात्रों की इस उपलब्धि को महाविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान करने में प्रधानाचार्य डॉ. आचार्य जी सहित महाविद्यालय के शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
महाविद्यालय परिवार ने दोनों पूर्व छात्रों को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Suneel Pahadi ✍️
Chamba, Chamba | Oct 5, 2026