नईसराय: नई सराय में आज विश्वकर्मा भगवान का पूजन दिवस, होंगे अन्य कार्यक्रम
देव शिल्पी, आदिदेव भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन उत्सव नई सराय कस्बे में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन कर विशाल भंडारा और भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। जानकारी देते हुए समिति सदस्यों ने बताया कि, कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार शाम 6 बजे से होगी। सबसे पहले भगवान श्री विश्वकर्मा जी का विधि विधान से पूजन होगा।