*80वें स्वतंत्रता दिवस पर थाना छावनी में हुआ ध्वजारोहण, निकाली गई तिरंगा यात्रा और शहीदों को दी श्रद्धांजलि*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 15.08.2026*
80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजपुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह* के निर्देश पर, *अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत* के दिशा-निर्देशन एवं *क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक राणा डी. पी. सिंह* के नेतृत्व में थाना छावनी प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर थाने के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण एवं ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात छावनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय से रामजानकी तिराहा होते हुए शहीद स्मारक छावनी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा के उपरांत प्रभारी निरीक्षक द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प एवं माला अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में *ब्लाक प्रमुख विक्रमजोत श्री कृष्ण कुमार सिंह*, पत्रकार बंधु एवं क्षेत्र के अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 15, 2026