गिरिडीह: निमियाघाट के कोरियाडीह निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
निमियाघाट थाना क्षेत्र के कोरियाडीह निवासी मिराज अंसारी (19 वर्ष), पिता - मुख्तार अंसारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को 11 बजे शव का पोस्टमार्टम गिरिडीह सदर अस्पताल में करवाया गया। मृतक बेंगलुरु में काम करता था और 2 दिन पहले ही घर आया था। कल शाम वह किसी काम से घर से बाहर निकला था।