विदिशा नगर: सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के चुनाव संपन्न, सैकड़ों की संख्या में निकला जुलूस
रविवार शाम 6 बजे सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना के आंकड़े सामने आए। कुल 2911 मतदाताओं में से 2419 मतपत्र मतदान केंद्र पर डाले गए। मतपेटी से 2416 मतपत्र निकले। मतगणना पत्रक के अनुसार रामराज दांगी को सर्वाधिक 1193 मत मिले, जबकि सरदार सिंह रघुवंशी को 969, डॉ. मिथलेश दांगी को 184 और भूपेन्द्र रघुवंशी को 56 मत प्राप्त हुए।