कांके: झारखंड विधानसभा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि
Kanke, Ranchi | Aug 16, 2026 झारखंड विधानसभा परिसर में रविवार सुबह करीब नौ बजे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर झारखंड विधानसभा परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को झारखंड निर्माण का श्रेय जाता है।