शामली: शामली के दयानंदनगर में वार्ड सभासद पर कार्रवाई की मांग को लेकर हुई बैठक, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
Shamli, Shamli | Sep 29, 2026 मंगलवार को शामली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयानंदनगर में वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय के खिलाफ समाज के लोगों की बैठक हुई। बैठक में कथित तौर पर महिलाओं से अभद्रता प्रकरण में सभासद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। बताया गया कि पुलिस ने वार्ड सभासद की शिकायत पर मोहल्ले के लोगों के खिलाफ तो केस दर्ज कर लिया, लेकिन लोगों की शिकायत पर सभासद पर कार्रवाई नही हुई।