बहराइच: भोगियापुर में जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले की कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत भोगियापुर की रहने वाली युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वही बुधवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।