नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों को टीके की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर मंगलवार को एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा में एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित टीकाकरण के महत्व, टीके की निर्धारित समय-सारणी तथा छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें टीका दिलाने के संबंध में जानकारी दी गई।अस्प