कोंच: गंदगी पर सवाल पूछने से भड़कीं स्कूल इंचार्ज, कमरों में भागती दिखीं, गंदगी का वीडियो वायरल
Konch, Gaya | Aug 16, 2026 कोंच के तिनेरी पंचायत अंतर्गत उर्दू प्राइमरी स्कूल करमाइन में गंदगी को लेकर पूछताछ पर स्कूल इंचार्ज नाजिया कुतुब भड़क गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना 14 अगस्त शुक्रवार की है। स्कूल प्रांगण में चापाकल और शौचालय के पास कचरे का अंबार लगा था। बदबू से बच्चों को परेशानी हो रही थी। इस पर गांव के एक युवक ने इंचार्ज से सवाल किया।