परसिया: छिंदा में पिता के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बड़े भाई को छोटे भाई ने गले में मारा चाकू
रावनवाडा शिवपुरी थाना क्षेत्र के छिंदा में छोटे भाई ने बडे भाई के गले में चाकू मार दिया। बुरी तरह गला कटने के बाद लहुलुहान अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर उसे रिफर कर दिया गया। घटना मंगलवार को पांच बजे के आसपास की है।छिंदा में दो सौ क्वार्टर के निवासी विजय सिंह राजपूत का उनके छोटे बेटे संजय सिंग के साथ विवाद हो रहा था।