🚨 दरगाह पर जियारत करने आए जायरीन की मौत
बसखारी थाना क्षेत्र स्थित विश्व प्रसिद्ध सूफी संत सैयद मखदूम अशरफ की दरगाह पर जियारत करने आए कुशीनगर निवासी 22 वर्षीय मेराज की संदिग्ध रूप से विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई।
बताया गया कि मेराज कर्बला मैदान में बनी अस्थाई झोपड़ी में ठहरा हुआ था। झाड़ियों के किनारे जाने के बाद वह मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📍 बसखारी, अंबेडकरनगर
#AmbedkarNagar #Baskhari #BaskhariNews #AmbedkarNagarNews #UP45NEWS BreakingNews LocalNews Kushinagar Meraaj SaiyadMakhdoomAshraf Darghah Jiyarat NauChandi UttarPradeshNews UPNews LatestNews GroundReport NewsUpdate ViralNews
Akbarpur, Ambedkar Nagar | Aug 21, 2026