नालन्दा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को बड़ी मदद,1 करोड़ राशि से एम्बुलेंस ,ECG मशीन एवं डायलिसिस मशीन कराया गया उपलब्ध
रोहित सिंह शौर्या
संपादक
बिहार में स्वास्थ्य सेवा को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी यानी CSR के तहत लगभग एक करोड़ रुपये की राशि से नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
इस CSR पहल के तहत अस्पताल को एक एम्बुलेंस, ECG मशीन और डायलिसिस मशीन उपलब्ध कराई गई है।
इन सुविधाओं के मिलने से नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। खासकर डायलिसिस और हृदय संबंधी जांच जैसी जरूरी चिकित्सा सेवाओं में इसका सीधा लाभ मरीजों को मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर अस्पताल परिवार की ओर से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री सी.एस. सेठी जी और पूरी SBI टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर डॉक्टर मुकुल कुमार सिंह ने भी आभार व्यक्त किया है और कहा है कि चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में यह बेहतर पहल है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस तरह की सामाजिक पहल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करती है।
सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की यह पहल निश्चित रूप से समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश देती है।
Ziradei, Siwan | Sep 26, 2026