छतरपुर नगर: तिरंगे के रंग में रंगा छतरपुर, देशभक्ति के जोश के साथ निकाली गई भव्य साइकिल रैली
छतरपुर में शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 अगस्त तक संचालित हो रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज 12 अगस्त सुबह करीब 8:00 बजे जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 से भव्य तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई।रैली का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत के सामूहिक गायन के साथ छतरपुर विधायक ललिता यादव, कलेक्टर मृणाल मीना मौजूद रहे।