जसवंतनगर: ब्लाक परिसर में स्थित प्रेरणा स्थल पर आयोजित हुआ वीरांगना अवंतीबाई जयंती समारोह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मोंटी रहे उपस्थित
प्रेरणा स्थल पर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने साथियों के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन कर अनुज मोंटी यादव ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी का साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे।