गुमला: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतरे, पुतला दहन कर विरोध जताया
Gumla, Gumla | Aug 16, 2026 JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और लंबित मांगों को लेकर गुमला में सैकड़ों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों की रैली पालकोट रोड स्थित शक्ति मंदिर से शुरू होकर टावर चौक पहुंची। यहां छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। इस बीच छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की।