तारानगर: तारानगर के रा.उ.मा. विद्यालय के नए भवन का निर्माण होगा, भामाशाह गोयल ने 10 करोड़ की दी सहायता
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान देते हुए भामाशाह ताराचंद गोयल ने तारानगर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन निर्माण की आधारशिला रखी जिसकी लागत करीब 10 करोड़ रुपए मानी जा रही है।कार्यक्रम के दौरान सीबीईओ बबलेश शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के स्टाफ ने आए हुए अतिथियों का माला, साफा एवं शॉल पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया।सीबीईओ शर्मा ने आभ्गर जताया।