छपारा: पहाड़ी गांव के कोटवार नाले की बाढ़ में बहे, 3 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
Chhapara, Seoni | Aug 11, 2026 पहाड़ी गांव के कोटवार नाले की बाढ़ में बहे, 3 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग. आज दिन मंगलवार 11 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी ग्राम निवासी कोटवार लेखराम 9 अगस्त की शाम ड्यूटी से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में नाले के तेज बहाव में बह गए। जानकारी के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर लेख राम की ड्यूटी छपारा में लगाई गई थी।