धनौरा: गजरौला में चोरों का आतंक, घर से इनवर्टर और बैटरी चोरी, CCTV में कैद हुए चोर
गजरौला थाना क्षेत्र के ख्यालीपुर ढाल पर चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बाइक सवार संदिग्ध नजर आ रहे हैं। पीड़ित भरत सिंह खड़गवंशी के मुताबिक, रात के समय चोर घर में घुसे और इनवर्टर-बैटरी लेकर फरार हो गए।