मुज़फ्फरनगर: बघरा में गृह क्लेश के कारण महिला की मौत, घर में पंखे से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम, मौके पर पहुंची पुलिस
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के बघरा में महिला रचना की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि रचना पत्नी आकाश काफी समय से मानसिक तनाव में थीं। परिजनों के मुताबिक, गृह क्लेश के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। सूचना पर थाना प्रभारी जयवीर चौधरी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।