रंगरा चौक: एसपी ने डायल-112 की जांच कर दिए जरूरी निर्देश
नवगछिया। शनिवार को नवगछिया थाना क्षेत्र में एसपी वैभव शर्मा ने डायल-112 (ERSS) की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने डायल-112 की कार्यप्रणाली और पुलिसकर्मियों की तैनाती का जायजा लिया। एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और बेहतर पुलिस सेवा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।