घूरपुर में ओवरलोड बालू डंपर पलटा, बड़ा हादसा टला
प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के उभारी चौराहे के पास रविवार को बालू लदा ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, गनीमत रही कोई चपेट में नहीं आया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड बालू वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। हादसे से कुछ देर यातायात भी बाधित रहा। ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।
#Ghoorpur #prayagrajnews