लखीमपुर: जिला अस्पताल में भर्ती महिला से छेड़छाड़ का आरोप, पेशेंट हेल्पर को किया गया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले के जिला अस्पताल के डीबीटी वार्ड में भर्ती एक महिला से मेडिकल कॉलेज के पेशेंट हेल्पर द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।