उधवा: उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी जयंत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुफरान आलम सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहें।