कोईलवर: कोईलवर के तारा मणि भगवान साव 10+2 स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी गई
साइबर अपराध से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार की दोपहर 3 बजे कोईलवर के तारा मणि भगवान साव 10+2 उच्च विद्यालय में ‘Cyber Smart Tuesday’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी इत्यादि से बचने की जानकारी दी