सांगानेर: महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा मंत्री की शव यात्रा निकाली, गवर्नमेंट हॉस्टल पर पुलिसकर्मियों से हुई धक्का-मुक्की
राजस्थान में बिगड़ी चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर जयपुर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से लेकर शाहिद स्मारक तक चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की शव यात्रा निकाली गई। सैकड़ो की संख्या में एकजुट हुई महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया।