Public App Logo
राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल की पहल, काशी में 14 RO वाटर कूलर से मिलेगा ठंडा और शुद्ध पानी भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच वाराणसी के लोगों को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं उत्तरी विधानसभा के विधायक **रविन्द्र जायसवाल** ने विशेष पहल की है। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों और घनी आबादी वाले इलाकों में **RO युक्त वाटर कूलर** लगाए जा रहे हैं, ताकि राहगीरों, मजदूरों, व्यापारियों और आम नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। अब तक क्षेत्र में 8 वाटर कूलर लगाए जा चुके थे, जबकि जनता की मांग पर 6 नए वाटर कूलर स्थापित किए जा रहे हैं। इसके बाद कुल **14 आधुनिक RO वाटर कूलर** लोगों की सेवा में उपलब्ध होंगे। इस दौरान रविन्द्र जायसवाल ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से पानी का सदुपयोग करने और जल की बर्बादी रोकने की भी अपील की। 📍 Location: Varanasi 🎥 Live VNS **"बनारस की बात, बनारस के साथ"** वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें। #Varanasi #WaterCooler #LiveVNS - Sadar News