अलीगंज प्रखंड के चंद्रदीप में शुक्रवार को 11 बजे जीविका दीदियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। चंद्रदीप चौक से शुरू हुई यात्रा प्रसामा नहर झप्पू मोड़ तक पहुंची। यात्रा में सैकड़ों जीविका दीदियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।