सासनी: पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने चूहा मारने वाली दवा का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लाए
Sasni, Hathras | Aug 13, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव सलेमपुर में पत्नी के मायके जाने के बाद एक युवक गौरव ने चूहा मारने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया। चूहा मारने वाली दवा के सेवन से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।