महाराणा प्रताप कॉलोनी पहुंचे सभापति गोयनका, सुनीं लोगों की समस्याएं
सड़क, पट्टे, ड्रेनेज व सीवरेज से जुड़ी मांगों पर समाधान का भरोसा
चूरू। नगर परिषद सभापति विनय कुमार गोयनका ने वार्ड नंबर 21 स्थित अग्रसेन नगर की महाराणा प्रताप कॉलोनी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनीवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों ने सभापति का स्वागत करते हुए सड़क निर्माण, पट्टे जारी करवाने, ड्रेनेज एवं सीवरेज योजना के तहत चैंबर लगवाने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था करवाने की मांग रखी।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव होने से आवागमन में परेशानी होती है। सभापति ने मौके पर गलियों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नगर परिषद की प्राथमिकता है। लोगों की ओर से बताई गई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
गोयनका ने कहा कि विकास कार्यों को प्रभावी बनाने में आमजन के सुझाव महत्वपूर्ण हैं। कॉलोनीवासियों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नगर मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत, अजय तंवर सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
#tharkiawaazajay #churu #sherugoyanka #nagarparishad #Chairman
Churu, Churu | Oct 3, 2026